बोर्ड एग्जाम बिगड़ा तो 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, चचेरे भाई के साथ रहकर करता था पढ़ाई
बोर्ड एग्जाम बिगड़ा तो 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, चचेरे भाई के साथ रहकर करता था पढ़ाई
बारां शहर में एक 12वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर परीक्षा का पेपर बिगड़ने से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी की है। छात्र किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार रोहित प्रजापति (17) पुत्र रामस्वरूप, निवासी नाहरगढ़, बारां में अपने चचेरे भाई के साथ रहकर 12वीं साइंस की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह परीक्षा देकर कमरे पर लौटा था। परिजनों के मुताबिक पेपर ठीक नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को रोहित का चचेरा भाई अजय प्रजापति अस्पताल में भर्ती एक परिजन से मिलने चला गया। रोहित कमरे पर ही रुका रहा। देर शाम जब अजय वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।