बीकानेर संभाग: बहू ने सास-ननद-जेठानी पर लगाया पति की हत्या का आरोप, बोली- प्रॉपर्टी विवाद में जहर देकर मारा

5

बीकानेर संभाग: बहू ने सास-ननद-जेठानी पर लगाया पति की हत्या का आरोप, बोली- प्रॉपर्टी विवाद में जहर देकर मारा

श्रीगंगानगर। बहू ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सास, ननद-ननदोई जेठ और जेठानी ने उसके पति को खाने में जहर देकर मार डाला। इसके बाद जल्दबाजी में शव दफनाने की कोशिश की। पत्नी का आरोप है कि उसने पति का शव देखा था। उसका चेहरा नीला पड़ गया था। पत्नी की रिपोर्ट पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एडीजे कोर्ट संख्या-1 में दी शिकायत में निवासी एसएसबी रोड़, श्रीगंगानगर ने बताया- उसका पति एसएसबी रोड गली नंबर 6-7 में अलग मकान में रहता था। 18 दिसंबर 2024 को सास , ननद, ननदोई , जेठ और जेठानी ने मिलकर प्रॉपर्टी विवाद के कारण षड्यंत्र रचते हुए मार डाला। आरोप है कि आरोपियों ने खाने में जहर या कोई केमिकल मिलाकर दे दिया।

रिपोर्ट में बताया- घटना के 24 घंटे तक परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई। दूसरे दिन बिश्नोई रीति-रिवाज के अनुसार दफनाने की तैयारी हो रही थी, तब समाज और रिश्तेदारों के दबाव पर बुलाया गया। जब पति का चेहरा देखा तो वह नीला पड़ गया था, गले और सिर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे। उस समय डर के मारे वह कुछ बोल नहीं पाई।

You may have missed