बीकानेर संभाग: चलती ई-स्कूटी बनी आग का गोला, सड़क पर मची अफरा-तफरी, व्यापारी की बाल-बाल बची जान

4

बीकानेर संभाग: चलती ई-स्कूटी बनी आग का गोला, सड़क पर मची अफरा-तफरी, व्यापारी की बाल-बाल बची जान

श्रीगंगानगर। एसएसबी रोड पर मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती ई-स्कूटी में अचानक आग लग गई। राहगीरों की सतर्कता और समय पर दी गई चेतावनी से चालक युवक की जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार चक 3 ई, छोटी गली नंबर 8 निवासी राजेश ग्रोवर होलसेल मार्केट से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मीरा चौक से एसएसबी रोड की ओर पहुंचे, स्कूटी के पिछले हिस्से से धुआं और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत शोर मचाकर उन्हें आगाह किया और वाहन छोड़ने को कहा। एक व्यक्ति ने जोर से आवाज लगाकर खतरे की सूचना दी, जिसके बाद राजेश ने बिना देर किए स्कूटी सड़क पर ही रोक दी और सुरक्षित दूरी पर हट गए। युवक के हटते ही आग तेजी से भड़क उठी और कुछ ही क्षणों में पूरी ई-स्कूटी लपटों में घिर गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एसएसबी रोड पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर जाम जैसी स्थिति बन गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

You may have missed