Rain Alert: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 शहरों में पारा 31°C, IMD ने दिया 17-18 फरवरी को बारिश का अलर्ट

post 642 (1)

Rain Alert: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 शहरों में पारा 31°C, IMD ने दिया 17-18 फरवरी को बारिश का अलर्ट

Rain Alert: राजस्थान में अब सर्दी लगभग विदा होती नजर आ रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से दिन में गर्मी का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के 14 शहरों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हाड़ौती अंचल सहित कई इलाकों में फरवरी के मध्य में ही गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। लोगों ने दिन में पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं, वहीं बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों और हल्के कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड का प्रभाव काफी कम हो गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन का पारा चढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास बना रह सकता है।

दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। बाजारों में भी मौसम के बदलाव का असर साफ नजर आ रहा है।

16 से 21 फरवरी तक संभावित मौसम

  • 16 फरवरी: आंशिक बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना।
  • 17 फरवरी: आंशिक बादल, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव।
  • 18 फरवरी: जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में मेघगर्जन के साथ छिटपुट वर्षा के आसार।
  • 19 से 21 फरवरी: आंशिक बादल और शुष्क मौसम रहने की संभावना।