RSSB Recruitment 2026: राजस्थान में 10 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी; कल आवेदन की अंतिम तारीख
RSSB Recruitment 2026: राजस्थान में 10 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी; कल आवेदन की अंतिम तारीख
RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) द्वारा निकाली गई एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बेहद करीब है। 10,644 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए कल, यानी 13 फरवरी, आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भर लें।
इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल) पास होना है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं स्तर की समान पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
RSSB LDC Recruitment: जरूरी जानकारी:-
यह भर्ती CET 12वीं लेवल 2024 के स्कोर के आधार पर की जा रही है। यानी केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने यह परीक्षा पास की है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एलडीसी भर्ती परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न पूर्ववत ही रहेगा। परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
विभागवार रिक्तियों का विवरण:-
- राजस्थान लोक सेवा आयोग – लिपिक ग्रेड-II: 06 पद
- प्रशासनिक सुधार विभाग – कनिष्ठ सहायक: 9,806 पद
- कृषि विपणन निदेशालय – कनिष्ठ सहायक: 600 पद
- राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड – कनिष्ठ सहायक: 98 पद
- राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड – कनिष्ठ सहायक: 50 पद
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान – लिपिक ग्रेड-II: 84 पद
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता:-
- आवेदन के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
- एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी (पुरुष, राजस्थान मूल निवासी): 5 वर्ष
- सामान्य वर्ग की महिला: 5 वर्ष
- एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी (महिला, राजस्थान मूल निवासी): 10 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर संबंधी योग्यता जैसे O लेवल, NIELIT सर्टिफिकेट, COPA/DPCS, कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिग्री या डिप्लोमा, RSCIT या समकक्ष प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।