डॉक्टर को दिखाने से पहले ही तीन भाई-बहनों की मौत, हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा
डॉक्टर को दिखाने से पहले ही तीन भाई-बहनों की मौत, हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा
कोटा-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर बाइक सवार परिवार को ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में 2 भाई, एक बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता गंभीर रूप से घायल हैं। एक ही बाइक पर चारों लोग सवार थे। घटना बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बूंदी के डाबी इलाके में हुआ। उधर, एक्सीडेंट के बाद परिवार वालों के साथ भीड़ जुट गई। लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। डाबी थाने के SHO हेमराज शर्मा ने बताया- मदन बंजारा अपनी बेटी सुमन, बेटे अंकित और भतीजे करण (बहादुर का बेटा) के साथ पराणा गांव (बूंदी) से डाबी की ओर जा रहे थे। इनमें से कोई एक बीमार था। उसी को डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान डाबी थाना क्षेत्र में दुधी कुड़ी कट पर बिजौलिया (भीलवाड़ा) की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।