दुकान पर सिलाई करती महिला पर चाकू से हमला:चेहरा, गर्दन और हाथ पर चाकू से तीन वार किए

2

दुकान पर सिलाई करती महिला पर चाकू से हमला:चेहरा, गर्दन और हाथ पर चाकू से तीन वार किए

उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम सिलाई का काम कर रही एक महिला पर अज्ञात बदमाश ने चाकू से वार कर दिया। महिला गंभीर घायल हो गई। जिसके बाद उसे एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। खून ज्यादा बहने से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाधिकारी तेजू सिंह ने बताया कि कुराबड़ के ब्रह्मपुरी में यास्मीन(35) पुत्री फैयाज शाह अपनी दुकान पर सिलाई कर रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। जिसका इलाज जारी है। पुलिस आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी अनुसार आरोपी अपने बहन के कपड़े सिलाई के बाद लेने की बात कह रहा था लेकिन पीड़िता ने ऐसे कोई कपड़े होने से इंकार ​कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। फिर करीब 20 मिनट बाद वापस लौटा और सिलाई करती महिला पर चाकू से वार ​कर दिए। महिला की गर्दन, सिर और हाथ पर तीन वार किए। जिससे वह घायल हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कुराबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना के स्पष्ट कारणों की तलाश में जुटी है।