Rajasthan Budget 2026: किसानों के लिए बड़ी राहत, बजट की सौगातों से खिले अन्नदाताओं के चेहरे

post 570 (1)

Rajasthan Budget 2026: किसानों के लिए बड़ी राहत, बजट की सौगातों से खिले अन्नदाताओं के चेहरे

Rajasthan Budget 2026: : राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने राज्य के 35 लाख से ज्यादा किसानों को को बड़ी राहत देते हुए 25,000 करोड़ के ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण बांटने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के तहत करीब 800 करोड़ रुपये का ब्याज सरकार स्वयं वहन करेगी।

उपनिवेशन क्षेत्र के किसानों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू की जाएगी, जिसके तहत 1 अप्रैल 2026 से 10 सितंबर 2026 के बीच बकाया राशि जमा करने पर किसानों को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

तारबंदी, सिंचाई और फॉर्म पॉन्ड पर जोर

आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए 20,000 किलोमीटर तारबंदी कराई जाएगी, जिस पर 228 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। सामुदायिक तारबंदी के लिए अब 7 किसानों का समूह भी आवेदन कर सकेगा।

अगले दो वर्षों में 15,000 किलोमीटर पाइपलाइन, 8,000 डिग्गियों का निर्माण और 36,000 फॉर्म पॉन्ड बनाने के लिए 585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

कृषि मशीनीकरण और ‘मिशन राज गिफ्ट’

किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के उद्देश्य से ‘मिशन राज गिफ्ट’ शुरू किया जाएगा। कृषि यंत्रों पर 160 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे 50,000 किसानों को लाभ होगा। साथ ही 96 करोड़ रुपये की लागत से 500 नए कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

मुफ्त बीज और जैविक खेती को बढ़ावा

मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना के तहत 2.5 लाख किसानों को दलहन व तिलहन फसलों के उन्नत बीज मुफ्त दिए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित कर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

कृषि शिक्षा और मंडियों में सुधार

कृषि विश्वविद्यालयों में 445 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मंडियों में शेड निर्माण और आधारभूत ढांचे के विकास पर 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, ताकि किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।