Rajasthan Budget 2026: राजस्थान के इन परिवारों को बड़ी सौगात, हर महीने सीधे खाते में आएंगे इतने रुपए; पढ़े पूरी खबर
Rajasthan Budget 2026: राजस्थान के इन परिवारों को बड़ी सौगात, हर महीने सीधे खाते में आएंगे इतने रुपए; पढ़े पूरी खबर
जयपुर: राजस्थान सरकार ने जनजाति परिवारों को राहत देने के लिए घी और तेल वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब राशन सामग्री देने के बजाय सहरिया और कथौड़ी समुदाय की महिला मुखिया के बैंक खाते में हर महीने 1200 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इस पहल से प्रदेश के लगभग 38,000 परिवारों को लाभ मिलेगा।
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और परिवारों को अपनी जरूरत के अनुसार खर्च करने की सुविधा मिलेगी।
श्रमिकों को मिलेगी डिजिटल लेबर चौक की सुविधा:-
श्रमिकों की सुविधा के लिए सरकार ‘श्रम सेतु मोबाइल ऐप’ लॉन्च करेगी। इसके जरिए श्रमिक घर बैठे पंजीकरण, पहचान पत्र, और रोजगार की मांग-आपूर्ति से जुड़ सकेंगे। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी।
पालनहार योजना में उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण:-
पालनहार योजना के लाभार्थी बच्चों को अब स्कूल शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। वन आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बांसवाड़ा और उदयपुर में ‘माइनर फॉरेस्ट प्रोसेसिंग सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे।
शहीद परिवारों और विद्यार्थियों को राहत:-
शहीद सैनिकों की बेटियों की वार्षिक स्कॉलरशिप बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी गई है। 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर के माध्यम से लैपटॉप खरीदने के लिए 20,000 रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
जोधपुर में मेजर शैतान सिंह कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा, जबकि जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में पहले चरण में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे।