बड़ी खबर: स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में अचानक उठीं चिंगारियां और आग की लपटें, रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

post 506 (1)

बड़ी खबर: स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में अचानक उठीं चिंगारियां और आग की लपटें, रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जैसलमेर: दिल्ली से जैसलमेर जा रही ‘स्वर्णनगरी एक्सप्रेस’ में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कोच के नीचे से अचानक चिंगारियां और धुआं उठता दिखाई दिया। घटना जेठा और चांधन रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन जैसे ही उक्त रेलखंड पर पहुंची, एक डिब्बे के निचले हिस्से में तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्पार्किंग शुरू हो गई। ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मियों ने तुरंत ट्रेन रुकवाई और अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया।

घटना के दौरान कुछ समय के लिए यात्रियों में घबराहट का माहौल रहा, हालांकि रेलवे प्रशासन ने बताया किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम ने मौके पर ही संबंधित कोच की जांच की और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को जैसलमेर के लिए रवाना कर दिया।