दर्दनाक हादसा: गली में खेल रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत

post 493 (1)

दर्दनाक हादसा: गली में खेल रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत

मारवाड़ जंक्शन। सिरियारी थाना क्षेत्र के वोपारी गांव में एक हृदयविदारक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घर के बाहर गली में खेल रहा था, तभी पीछे से आ रही पिकअप की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस के अनुसार, वोपारी निवासी हिमांशु पुत्र मोहन नाथ गली में खेल रहा था। उसी समय पिकअप चालक वाहन को पीछे की ओर ले जा रहा था, जिसमें लापरवाही के चलते मासूम पिकअप के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही सिरियारी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

सूचना पाकर उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा, पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर और प्रशासक गजेन्द्रसिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को जोजावर चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया। सारण पुलिस चौकी प्रभारी दिनाराम ने बताया कि मृतक के काका श्रवणनाथ पुत्र मिट्ठू नाथ ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिकअप वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You may have missed