बीकानेर: 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

post 491 (1)

बीकानेर: 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय विवाहिता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 5 फरवरी को रोही हेमेरा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक कृष्णा उर्फ किसना (20) पत्नी अनिल नाथ, निवासी जोधासर, ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

इस संबंध में मृतका के मामा सदानाथ ने नापासर थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा अपने पति के साथ रोही हेमेरा स्थित गणेशाराम के खेत पर खेती का कार्य करती थी। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

You may have missed