Interest Free Loan: बिना ब्याज 10 लाख तक ऋण का मौका, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में उमड़ा युवाओं का उत्साह

post 478 (1)

Interest Free Loan: बिना ब्याज 10 लाख तक ऋण का मौका, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में उमड़ा युवाओं का उत्साह

जयपुर। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मजबूत पहल बनकर सामने आ रही है। योजना को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आवेदन शुरू होने के महज 10 दिनों के भीतर ही 5,089 से अधिक युवाओं ने खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आवेदन कर दिया है।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से संचालित इस योजना का लक्ष्य प्रदेश के 1 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। योजना के तहत विनिर्माण, सेवा और व्यापार क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। ऋण पर लगने वाले ब्याज का पूरा भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी सहायता और सीजीटीएमएसई शुल्क की प्रतिपूर्ति का भी प्रावधान रखा गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी को योजना की शुरुआत की थी, जबकि 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हुई। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश कुमार ओला के अनुसार, प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है और पात्र आवेदनों को शीघ्र ही बैंकों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

यदि जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जयपुर में सर्वाधिक 385 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं चूरू, बीकानेर, टोंक और हनुमानगढ़ जिलों में 200 से अधिक आवेदन दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 19 जिलों में 100 से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है।

योजना की मुख्य 10 बातें

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
कुल आवेदन10 दिनों में 5,089 से अधिक
योजना का लक्ष्य1 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना
अधिकतम ऋण राशि10 लाख रुपये तक
ब्याज प्रावधानशत-प्रतिशत ब्याज मुक्त (सरकार द्वारा पुनर्भरण)
मार्जिन मनी सहायता50 हजार रुपये तक
पात्र क्षेत्रसेवा, व्यापार एवं विनिर्माण सेक्टर
आवेदन प्रक्रियाएसएसओ आईडी और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता8वीं से 12वीं पास, उच्च योग्यता पर अधिक लाभ
ऋण स्वीकृति प्रक्रियाजिला स्तर पर जांच के बाद बैंकों के माध्यम से वितरण

युवा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज आवश्यक हैं। यह योजना युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय स्वयं रोजगार सृजित करने की दिशा में प्रेरित कर रही है।