Govt Jobs: 5 बड़ी सरकारी भर्तियां, 11 फरवरी तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका

post 475 (1)

Govt Jobs: 5 बड़ी सरकारी भर्तियां, 11 फरवरी तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका

Rajasthan Govt Jobs Alert: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फरवरी का महीना सुनहरा अवसर बनकर सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की विभिन्न भर्तियों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। फॉरेस्टर, महिला पर्यवेक्षक, कृषि पर्यवेक्षक, लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक और लैब असिस्टेंट समेत पांच प्रमुख भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

अब तक इन पदों के लिए कुल मिलाकर 10 लाख से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं, जो प्रदेश में सरकारी नौकरी के प्रति युवाओं के उत्साह को दर्शाता है।

Rajasthan Sarkari Naukri: किस भर्ती में कितने आए आवेदन?

भर्ती का नामभरे गए फॉर्म्सअंतिम तिथि
फॉरेस्टर भर्ती 20262,83,95011 फरवरी 2026
पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती 202684,89811 फरवरी 2026
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 20261,05,42911 फरवरी 2026
लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती 20263,24,65113 फरवरी 2026
लैब असिस्टेंट भर्ती 20262,36,47725 फरवरी 2026

Rajasthan Govt Jobs 2026: राज्य में चल रही 5 बड़ी सरकारी भर्तियों के लिए 11 फरवरी तक आवेदन का मौका

11 फरवरी क्यों है खास?

फॉरेस्टर, महिला पर्यवेक्षक और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक पदों के लिए 13 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं, जबकि लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए 25 फरवरी आखिरी तारीख है।

बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की सर्वर या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इन भर्तियों के माध्यम से प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिलने की संभावना है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

You may have missed