बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

11

बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। घटना जोरावरपुरा की बताई जा रही है। इस संबंध में नोखा पुलिस थाने में जोरावरपुरा निवासी मांगीलाल पुत्र बीरबलराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके भतीजे राकेश ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार राकेश की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी, इसी कारण यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

You may have missed