जयपुर: ACB की बड़ी कार्रवाई, इतने रुपए की रिश्वत लेते सरपंच को किया ट्रैप

post 469 (1)

जयपुर: ACB की बड़ी कार्रवाई, इतने रुपए की रिश्वत लेते सरपंच को किया ट्रैप

ACB Action: जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांचवा सरपंच राजेन्द्र मोयल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीआईजी अनिल कयाल के सुपरविजन में अंजाम दी गई। वहीं, एएसपी सुनील सियाग के नेतृत्व में ACB की टीम ने पूरी ट्रैप कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा किया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर की गई है। फिलहाल ACB की टीम आरोपी सरपंच से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

You may have missed