Rajasthan 4th Grade OMR Sheet: राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती की OMR शीट जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड
Rajasthan 4th Grade OMR Sheet: राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती की OMR शीट जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड
Rajasthan 4th Grade OMR Sheet: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को लेकर उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए चयनित 1.41 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जारी कर दी है। इससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा प्रदर्शन का आकलन करने में आसानी होगी।
चयन बोर्ड ने सभी चयनित अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssbasonline.com पर अपलोड कर दी हैं। उम्मीदवार मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर अपनी ओएमआर शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, ग्रेड-4 भर्ती के तहत स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 15 दिन का समय दिया जाएगा।
एक महीने तक उपलब्ध रहेंगी ओएमआर शीट:-
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ओएमआर शीट 5 फरवरी से एक माह तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि के बाद इन्हें वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। खास बात यह है कि अभ्यर्थी केवल अपनी ही नहीं, बल्कि डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए चयनित अन्य उम्मीदवारों की ओएमआर शीट भी देख सकते हैं, हालांकि हर बार इसके लिए लॉगिन करना अनिवार्य होगा।
पारदर्शिता बढ़ाने की पहल:-
चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सभी चयनित 1.41 लाख अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान कई बार देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से उम्मीदवारों और परीक्षकों के हस्ताक्षरों को मास्क किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचा जा सके।