बीकानेर: फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी तबीयत, किसान की मौत
बीकानेर: फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी तबीयत, किसान की मौत
छतरगढ़ ।छतरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 5 डीकेडी गांव में खेत में फसल पर स्प्रे करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रूघाराम (निवासी चक 5 डीकेडी) के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र मुकेश ने पुलिस थाना छत्तरगढ़ में दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता खेत में फसल पर स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को छत्तरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।