Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

post 396 (1)

Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिज़ाज अगले दो दिनों में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर:-

इसके बाद 2 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि इससे पहले हो रही कड़ाकेदार ठंड में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी:-

मौसम विभाग ने 1 फरवरी को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा और सवाईमाधोपुर में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, कोपुतली-बहरोड़ और टोंक में भी मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और झोंकेदार तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।