Rajasthan: केन्द्रीय बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान, जानें क्या बोले
Rajasthan: केन्द्रीय बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान, जानें क्या बोले
जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पेश किया। इस बजट को आम आदमी, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर केंद्रित बताया जा रहा है। वंही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे प्रदेश के लिए निराशाजनक करार दिया है।
‘ऊंची दुकान, फीका पकवान’
गहलोत ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई उल्लेख न होना प्रदेश के साथ सौतेलेपन का संकेत है। उन्होंने बताया कि ERCP परियोजना का जिक्र नहीं किया गया, न ही राजस्थान में किसी नई रेलवे या मेट्रो परियोजना की घोषणा हुई। गरीब, श्रमिक और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई। उन्होंने इसे “ऊंची दुकान, फीका पकवान” बताया।
डोटासरा ने भी जताई निराशा:-
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बजट को प्रदेश के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बावजूद राजस्थान के विकास के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं हुई। ERCP जैसी महत्वकांक्षी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं मिला, और जल जीवन मिशन में भी राज्य को कोई विशेष पैकेज नहीं मिला।
डोटासरा ने आगे कहा कि पर्यटन और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी राजस्थान को कोई राहत नहीं दी गई, जबकि मंहगाई से राहत और युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उनका कहना था कि यह केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार का बड़ा उदाहरण है।