Rajasthan: एमडी ड्रग्स लैब का भंडाफोड़, 200 किलो ड्रग्स देशभर में सप्लाई की थी साजिश

post 383 (1)

Rajasthan: एमडी ड्रग्स लैब का भंडाफोड़, 200 किलो ड्रग्स देशभर में सप्लाई की थी साजिश

जोधपुर: सोयला गांव स्थित एक फार्म हाउस से एमडी ड्रग्स बनाने की लैब, उपकरण और भारी मात्रा में केमिकल पकड़े जाने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अनुसार यहां दो सौ किलो से अधिक एमडी ड्रग्स बनाने की तैयारी थी, जिसे मारवाड़ ही नहीं बल्कि राजस्थान और देश के कई राज्यों में सप्लाई करने की योजना बनाई गई थी। इस साजिश का मकसद हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलना और मोटी कमाई कर विदेश में बसना था।

एनसीबी के मुताबिक लैब का संचालन सियारा निवासी योगेन्द्र खिलेरी उर्फ योगी, सारण नगर निवासी प्रेम कुमार और खारी खुर्द निवासी गौतम कर रहे थे। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

जांच में सामने आया है कि दिसंबर में बेंगलुरू में ड्रग्स फैक्ट्रियों पर कार्रवाई के बाद आरोपी ने महज एक महीने के भीतर पूरी लैब और केमिकल सोयला शिफ्ट कर दिए थे। इससे पहले 25 जनवरी को शहर में पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद इस फार्म हाउस का खुलासा हुआ।

एनसीबी और जोधपुर ग्रामीण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लैब से भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त किए गए। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी संख्या में युवाओं को नशे की चपेट में जाने से बचाया जा सका।

फोटो कैप्शन: सोयला में फार्म हाउस से जब्त एमडी ड्रग्स बनाने के उपकरण।

You may have missed