Sadhvi Death Case: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला पहुंचा विधानसभा, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज, मंत्री जवाहर सिंह बोले…

post 317 (1)

Sadhvi Death Case: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला पहुंचा विधानसभा, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज, मंत्री जवाहर सिंह बोले…

जयपुर। राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद प्रदेशभर में उनके भक्तों में आक्रोश है। साध्वी के निधन के बाद कई भक्तों ने उनके पिता वीरमनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब विधानसभा तक पहुँच गया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। बालमुकुंदाचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि साध्वी ने लोगों को सनातन धर्म से जोड़ा और उनके निधन की सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कथावाचक की छवि खराब करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

टीकाराम जूली ने कहा कि साध्वी की मौत से भक्त सदमे में हैं और हाई लेवल कमेटी द्वारा जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि परिजन का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से साध्वी की मौत हुई, जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें मृत अवस्था में लाया गया। सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा में है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।