बीकानेर: रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

post 222

बीकानेर: रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

बीकानेर: लालगढ़ रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में खड़ी अवध–आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ट्रेन के एक कोच में सोया हुआ मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद रेलवे थाना पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।

घटना के दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर से राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मो. सतार, रॉबिन सहित कई सदस्य मौके पर मौजूद रहे। रेलवे थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।