तेज स्पीड कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

2

तेज स्पीड कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र के ज्योतिबा फुले मार्ग पर आज अल सुबह करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक अमान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV भी सामने आया है। जिसमें कार स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। पुलिस के अनुसार, रवि चौधरी अपने दोस्तों के साथ कार में था। पुलिस को देखकर उसने कार भगा दी। स्विफ्ट कार की तेज रफ्तार से स्कूटी सवार अमान को जोरदार टक्कर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मदेरणा कॉलोनी निवासी अमान के साथ स्कूटी पर सवार एक अन्य युवक रेहान भी घायल हुआ है। जगजीवन राम कॉलोनी का रहने वाला रेहान का इलाज फिलहाल एमजीएच अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं महामंदिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्विफ्ट कार को जब्त किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 4 बजे एक कार चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था। जिसका पुलिस पीछा कर रही थी। उसी दौरान तेज स्पीड कार ने सड़क पर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक अमान सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने अस्पताल ले जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। अमान अहमदाबाद जाने के लिए स्टेशन का रहा था। वो फर्नीचर की दुकान चलाता था।