फिर तेज रफ्तार ने उजाड़ा एक और परिवार, रोजी-रोटी समेटकर घर लौट रहे पिता की बेटे के सामने टूटी सांसें

6

फिर तेज रफ्तार ने उजाड़ा एक और परिवार, रोजी-रोटी समेटकर घर लौट रहे पिता की बेटे के सामने टूटी सांसें

जयपुर में तेज रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले कालवाड़ रोड एक्सप्रेस हाइवे पर तेज रफ्तार एसयूवी ने एक होनहार किशोरी की जान ले ली थी। वहीं, बुधवार रात एक और तेज रफ्तार एसयूवी ने एक परिवार को उजाड़ दिया। बनीपार्क के कबीर मार्ग पर एसयूवी ने पतासी का ठेला लेकर घर लौट रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक हनुमान (65) राधा कृष्णा कॉलोनी, निवारू लिंक रोड का निवासी था। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक शराब के नशे में था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसयूवी कलक्ट्रेट सर्कल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कबीर मार्ग पर पतासी का ठेला लेकर लौट रहे हनुमान और उसके बेटे अमित को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद भी कार नहीं रुकी। अनियंत्रित एसयूवी आगे जाकर टेलीफोन के खंभे और बिजली की डीपी से टकराई और कुछ दूरी पर जाकर पलट गई।

You may have missed