गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान जाहिर की सन्तुष्टि


खाजूवाला, गौशालाओं के निरीक्षण के लिए खाजूवाला में टीम आई तथा निरीक्षण के दौरान संतुष्टि जाहिर करते हुए गौशाला संस्था में आ रही परेशानयिों के बारे में विस्तार से चर्चा की। गौशाला को मिलने वाले अनुदान के बारे में भी चर्चा हुई।


गौशालाओं का निरीक्षण करने में आई टीम में हाजी जोईया दादू खान राष्ट्रीय सह संयोजक राष्ट्रीय गोपाल/रक्षा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, राष्ट्रीय गौ सेवा प्रकोष्ठ, संभाग प्रभारी मोहनलाल बेदी, जिला श्रीगंगानगर प्रभारी अनूपसिंह रामगढ़िया, गौ सेवा बीकानेर जिला प्रभारी मदन अरोड़ा, तहसील खाजूवाला संयोजक, महबूब खां बलोच, राजेश देपन आदि निरीक्षण कार्यक्रम में साथ रहे। कृष्ण गौशाला अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग ने टीम को पूरी गौशाला का निरीक्षण करवाया तथा समस्त प्रकार की जानकारी दी। गायों की संख्या, गायों को खिलाये जाने वाली तूड़ी, हरा चारा तथा लापसी की जानकारी देते हुए बताया कि गौभक्तों की वजह से पिछले 40 वर्षों से गौशाला का संचालन हो रहा है वहीं गायों के घूमने और खाने के लिए खुले ंमें व्यवस्था कर रखी है। गौशालाओं में गायों की संख्या के बारे में भी चर्चा हुई।
दंतौर रोड गौपाल गौ सेवा संस्थान अध्यक्ष ओमप्रकाश पारीक ने टीम को अवगत करवाया कि गायों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था बहुत जरूरी है। पानी की पुख्ता व्यवस्था ना होने के कारण दानदाताओं द्वारा टैंकरों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था होती है। अगर सरकार की तरफ से पानी की व्यवस्था हो जाये तो अच्छा है। पारीक ने अवगत करवाया कि सांसद कोटे की राशि अभी तक नहीं आई है, उसके आने के बाद गौशाला का ओर विस्तार होगा। केन्दीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद द्वारा कार्यक्रम के दौरान सांसद कोटे से गौशाला को राशि देने की घोषणा की थी। गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा अनुदान में देरी होने की जानकारी भी टीम को दी गई।
हाजी जोईया दादू खान राष्ट्रीय सह संयोजक राष्ट्रीय गोपाल/रक्षा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बताया कि सरकार ने गौशालाओं के लिए चरवाह की व्यवस्था की है और उसे तनख्वाह भी सरकार की तरफ से मिलेगी। चरवाहा सुबह गायों को लेकर जायेंगे और शाम को वापिस गौशाला में लेकर आयेंगे। सरकार की तरफ से मिलने वाली तनख्वाह से चरवाहा का घर भी चलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार का कहना है कि किसी भी गौशाला की जगह पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है तो सरकार उसे तरुंत प्रभाव से मुक्त करवाने के मिशन पर काम कर रही है। किसी भी गौशाला पर भूमाफियाओं का अगर कब्जा है तो सरकार को सूचना देंवे, सरकार उस गौशाला को भूमाफियों से मुक्त करवायेगी।

Scroll to Top