जागरण से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

2

जागरण से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
भाड़खा गांव के थुम्बली चौराहे के पास मंगलवार शाम 7 बजे सड़क हादसे ने एक युवक की मौत हो गई। घर में जागरण का आयोजन था, खुशियों का माहौल था, लेकिन घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक को एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रॉली युवक को कुचलते हुए ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मांगीलाल (25) पुत्र बस्ताराम निवासी जसोतोणियों की ढाणी भाड़खा के घर पर जागरण का कार्यक्रम था। मांगीलाल स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह थुम्बली चौराहे के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही भाड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।