बीकानेर: 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर: 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। बांद्रा बास इलाके में 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इमरान अली (40) पुत्र युसूफ अली के रूप में हुई है।
मामले में मृतक के भाई इस्पाक अली ने कोटगेट थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 19 जनवरी की रात करीब 10 बजे इमरान अली भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। 20 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे जब इस्पाक अली उसे चाय के लिए बुलाने गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
दरवाजा खोलने पर इमरान अली चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।