बीकानेर: युवक कट्टा भरकर अवैध शराब लेकर खड़ा था, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
बीकानेर: युवक कट्टा भरकर अवैध शराब लेकर खड़ा था, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने द्वारिका कॉलोनी के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब जब्त की। यह कार्रवाई रविवार रात गश्त के दौरान की गई।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि द्वारिका कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध शराब का कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम भवानी सिंह, निवासी रोड़ा बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के कट्टे में देशी सादा मदिरा के 96 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।