Accident News: पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

post 157

Accident News: पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Accident News : बांसवाड़ा, कलिंजरा थाना क्षेत्र के भोयन घाटी के पास सोमवार को पिकअप और मोटरसाइकिल के आमने-सामने टकराने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दीपसन पुत्र पेमचंद मीणा (पाटीया) और दिलीप पुत्र हरतीग गरासिया (अडुवा) की मौत हुई। वहीं राकेश पुत्र कलिया (पाटीया) गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तीनों युवक रतनपुरा मन्नत छुड़वाने जा रहे थे। कलिंजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।