बीकानेर: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार

post 138

बीकानेर: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले की बज्जू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 किलो 437 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर हेमंत कुमार शर्मा आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृताधिकारी वृत कोलायत संग्राम सिंह आरपीएस के सुपरवीजन में पुलिस थाना बज्जू की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

थानाधिकारी बज्जू जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रेम सिंह मय पुलिस टीम ने 17-18 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि को नगरासर गांव स्थित सोमराज विश्नोई के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 11 किलो 437 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके से आरोपी सोमराज पुत्र कर्णाराम विश्नोई, निवासी नगरासर, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच सीआई चंद्रजीत सिंह भाटी, थानाधिकारी पुलिस थाना रणजीतपुरा द्वारा की जाएगी।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रेम सिंह, सहायक उप निरीक्षक धर्मवीर यादव, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह तथा कांस्टेबल जोगेंद्र, हनुमान राम और रामेश्वरलाल शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में बज्जू थाना में पदस्थापित कांस्टेबल हरेंद्र सिंह एवं हनुमान राम की विशेष भूमिका रही।