बीकानेर: अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर नौ भेड़-बकरियां चुराईं

post 137

बीकानेर: अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर नौ भेड़-बकरियां चुराईं

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक जरूरतमंद परिवार को निशाना बनाते हुए भेड़-बकरियों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना गांव माणकरासर में गुसाईंसर रोड पर स्थित भंवरलाल लुहार के घर देर रात करीब 11 बजे के बाद हुई।

चोर घर के अंदर बने बाड़े से नौ भेड़-बकरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित भंवरलाल लुहार ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक परिवार जाग रहा था, इसके बाद सभी सो गए। सुबह उठने पर बाड़े से सात बकरियां और दो भेड़ें गायब मिलीं।

भंवरलाल ने बताया कि आसपास तलाश करने पर घर के आगे वाहन खड़े होने के निशान मिले, जिससे आशंका है कि चोर गाड़ी में ही भेड़-बकरियों को भरकर ले गए। घटना के बाद परिवार ने चोरी की सूचना मौजिज ग्रामीणों को दी और चोरों के पैरों के निशान सुरक्षित रखने का प्रयास किया।