कार पर पलटा कंटेनर, 2 महिलाओं की मौत, तीन लोग बाहर निकले
कार पर पलटा कंटेनर, 2 महिलाओं की मौत, तीन लोग बाहर निकले
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना चेचट थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे टोल के पास सुबह करीब 9 बजे की है। चेचट थाना सीआई सुरेंद्र कुमार गोदारा ने बताया कि कार सवार उज्जैन से उत्तराखंड जा रहे थे। एक्सप्रेस वे पर टोल होने की वजह से कार की रफ्तार धीमी थी। पीछे से तेज रफ्तार एक कंटेनर आया। वह कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार के पीछे के हिस्से पर पलट गया। कार सवार तीन लोग बाहर निकल आए, लेकिन पीछे बैठी दो महिलाओं की मौत हो गई।
सीआई ने बताया कि कार में कुलदीप सिंह व उनकी पत्नी शिवानी चौहान निवासी देहरादून और सुधा राणा व उसका बेटा वर्धमान निवासी नोएडा बैठे हुए थे। जो आपस में रिश्तेदार है। ड्राइवर समेत कार में कुल पांच लोग सवार थे, उत्तराखंड व नोएडा के रहने वाले हैं, जिनमें से शिवानी चौहान निवासी देहरादून, हाल निवासी ऑस्ट्रेलिया व सुधा राणा निवासी नोएडा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव मोड़क हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाए हैं।