CM Bhajanlal: सीएम भजनलाल सख्त, विकास परियोजनाओं में ढिलाई पर अफसरों को दी कड़ी चेतावनी

post 131

CM Bhajanlal: सीएम भजनलाल सख्त, विकास परियोजनाओं में ढिलाई पर अफसरों को दी कड़ी चेतावनी

CM Bhajanlal: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलक्टरों को विकास कार्यों के लिए आवश्यक भूमि आवंटन पर त्वरित निर्णय लेने, निविदाएं जारी करने और कार्य तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां न्यूनतम मानकों के अनुरूप भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां चरणबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू किया जाए।

कोताही पर सख्ती के निर्देश:-

शनिवार को आयोजित ‘राज उन्नति’ की पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने करीब 2 हजार करोड़ रुपए की 7 प्रमुख परियोजनाओं और 2 अन्य योजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कैशलेस वैकल्पिक मॉडल पर जोर:-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन के चयनित परिवादियों से सीधे संवाद कर उनके मामलों के निस्तारण पर फीडबैक लिया। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना के तहत 150 यूनिट मुफ्त बिजली के लक्ष्य को तेजी से पूरा करने के लिए कैशलेस वैकल्पिक मॉडल पर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

हीरापुरा बस टर्मिनल : कार्यों में तेजी लाने को कहा

राजधानी जयपुर स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल को लेकर मुख्यमंत्री ने बस रूट निर्धारण, यात्रियों के लिए शेड, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

You may have missed