नगरपालिका चुनाव की तैयारी तेज, 25 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन

ChatGPT Image 24 2026 09_10_46 p-200kb

खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी खाजूवाला नगर मंडल की ओर से मंगलवार, 25 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन व्यापार मंडल भवन, खाजूवाला में सुबह 11 बजे से होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल करेंगे। वहीं नगरपालिका चुनाव प्रभारी ओ पी महेंद्र के निर्देशन में वार्डवार आवेदकों से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा के जिला सह प्रभारी श्री अशोक नागपाल एवं जिला पदाधिकारियों का भी सान्निध्य रहेगा।
सम्मेलन में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और वार्डवार दावेदारों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान चुनावी तैयारियों, संगठन की सक्रियता तथा संभावित प्रत्याशियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
भाजपा मंडल खाजूवाला ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन को आगामी नगरपालिका चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।