श्री शिव पार्वती नंदीश्वर धाम के स्थापना दिवस, जागरण व प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का बीकानेर में विमोचन

IMG-20260807-WA0003

खाजूवाला, सर्व कुम्हार समाज विकास समिति, खाजूवाला के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल से विधायक सेवा केंद्र, बीकानेर में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 11 अगस्त को आयोजित होने वाले श्री शिव पार्वती नंदीश्वर धाम के पंचम स्थापना दिवस, विशाल शिव जागरण एवं कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का निमंत्रण दिया। इस दौरान कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

समिति अध्यक्ष हंसराज गोयल ने बताया कि 11 अगस्त को खाजूवाला स्थित कुम्हार धर्मशाला प्रांगण में श्री शिव पार्वती नंदीश्वर धाम के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल शिव जागरण, भंडारा एवं कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और संस्कारों के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से भी अवगत कराया तथा समारोह में शामिल होने का सप्रेम आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भारतीय प्रजापति हीरोज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रजापत, पंचायत समिति डायरेक्टर दलीप जलंधरा, सर्व कुम्हार समाज विकास समिति के अध्यक्ष हंसराज गोयल, सचिव गोविन्द निम्बीवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश गेदर, अनिल भोभरिया, कृष्ण कारगवाल, महावीर मारोता, सुरेन्द्र गेदर व समाज के प्रवक्ता दलीप सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed