गैरा परिवार ने गौ-शाला को दी 5 बीघा भूमि दान

खाजूवाला, खाजूवाला के ग्राम पंचायत 8 केवाईडी में संचालित श्री शिव गौ-सेवा समिति को खाजूवाला के गैरा परिवार द्वारा 5 बीघा भूमि दान दी गई है। जिसपर सोमवार को समिति के पदाधिकारियों को 5 बीघा भूमि के कागज सुपुर्द किए गए है।
अध्यक्ष रमेश बंसल ने बताया कि खाजूवाला व बीकानेर के गैरा परिवार डोगरनारायण गैरा व हेमंत गैरा द्वारा श्री शिव गौ सेवा समिति 8 केवाईडी को 5 बीघा भूमि दान दी गई है। जिसपर सोमवार को समिति के पदाधिकारी व सदस्यों को दानदाता डोगरनारायण गैरा के भतिजे खाजूवाला निवासी बलराज गैरा द्वारा 5 बीघा भूमि के कागजात सुपुर्द किए गए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष प्रेम रणवां, सचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष धर्मपाल नोखवाल, सह सचिव कानाराम डारा, सदस्य मालाराम, बलराम, रतनलाल, परविन्द्र, मलकीत सिंह, सावलदान, हरिराम, रमेश, मलकीत सिंह, संजय, बलराज व सतपाल आदि उपस्थित रहे। वहीं गैरा परिवार का साधुवाद किया गया।