रक्तदान शिविर में 270 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हुआ शिविर का आयोजन

100413325

खाजूवाला, जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान 345 रक्तदाताओं का पंजीयन हुआ तथा 270 रक्तदाताओं का पीबीएम हॉस्पिटल से डॉ. नीतेश स्वामी, डॉ.चेतन के सानिध्य में ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया।
इस दौरान समिति के संचालक डॉ.पुनाराम रोझ ने स्वयं रक्तदान करते हुए बताया कि “रक्तदान से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास में भी सकारात्मक भूमिका रहती है”।


वहीं समिति संस्थापक विनोद डारा ने भी स्वयं 58वीं बार रक्तदान करते हुए कहा कि “हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी का जीवन बचाता है,अत: हमें समय-समय पर अपना रक्तदान करके इस पुण्य कर्म में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए”।
पत्रकार साथियों द्वारा भी रक्तदान की महत्वता बताते हुए रक्तदान किया गया ।शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
इस दौरान सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, जाट धर्मशाला अध्यक्ष रघुवीर ताखर, ओमप्रकाश धत्तरवाल, सीमाजन कल्याण समिति के संगठन मंत्री प्रभुदान, सरपंच प्रतिनिधि प्यारेलाल, राजेंद्र आचार्य, पीयूष सोमानी, विनोद ढाका, रामस्वरूप ढाका, सत्यप्रकाश डारा, दीपू जलंधरा आदि उपस्थित रहे।

You may have missed