बीकानेर: 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस

post 141 (1)

बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र के करणीसर भाटियान गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दुलाराम पुत्र खेतराम जाटव मेघवाल उम्र 50 वर्ष निवासी करणीसर भाटियान, थाना पूगल, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई तुलछाराम पुत्र खेतराम जाटव मेघवाल ने पुलिस को सुचना देते हुए बताया कि दुलाराम ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई शुभूसिंह को सौंपी गई है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।