प्रेमिका के शव को 30 घंटे तक करता रहा पैक, फिर पड़ोसी के घर फेंक आया

3

प्रेमिका के शव को 30 घंटे तक करता रहा पैक, फिर पड़ोसी के घर फेंक आया

जयपुर। राजधानी जयपुर में महिला की हत्या कर उसके शव को कट्टे में डालकर पड़ोस के मकान में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शास्त्री नगर में मंगलवार सुबह मकान मालकिन ने किराएदार से कहकर प्लास्टिक का कट्टा खुलवाया तो उसमें महिला की लाश देखकर सबकी चीख निकल गई। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए। डॉग वारदात स्थल पर पहुंचने के बाद आरोपी के मकान के आसपास चक्कर काटता रहा। वहीं, वारदात के बाद आरोपी भीड़ में शामिल होकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। पुलिस ने चार घंटे में ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया। हत्या पैसों के लेन-देन को लेकर की गई थी।

एडिशनल डीसीपी बजरंग शर्मा ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू उर्फ राहुल (36) सुभाष कॉलोनी, शास्त्री नगर का रहने वाला है। मंगलवार सुबह सुभाष कॉलोनी, शास्त्री नगर निवासी मुन्नी देवी ने सूचना दी कि वह सुबह उठी तो घर के अंदर गलियारे में सीढ़ियों के पास एक कट्टा पड़ा हुआ था। जिसे किराएदार ने देखा और बताया कि इसमें तो कोई लाश पड़ी है। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी जुटाने के बाद महिला की शिनाख्त बबिता शर्मा के रूप में हुई।

You may have missed