ऑडी मामले में मुख्य आरोपी के सभी बैंक खाते सीज, पुलिस ने कॉन्स्टेबल सहित 7 को किया अरेस्ट

11

ऑडी मामले में मुख्य आरोपी के सभी बैंक खाते सीज, पुलिस ने कॉन्स्टेबल सहित 7 को किया अरेस्ट

जयपुर में ऑडी कार से 16 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस अब तक एक कॉन्स्टेबल सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें शामिल 5 लोगों पर आरोपियों की मदद करने का आरोप है। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी (कार चलाने वाले) दिनेश रणवा (32) के सभी बैंक खाते सीज कर दिए। इसमें उसकी कंपनी के खाते भी शामिल हैं। दिनेश की सोलर से जुड़ी कंपनी है। पुलिस दिनेश रणवा को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। डीसीपी नॉर्थ राजर्षि राज ने बताया- 9 जनवरी की रात करीब 9 बजे ऑडी कार पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके के खरबास सर्किल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ऑडी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दर्जनों ठेले और थड़ी को भी नुकसान पहुंचा था। दिनेश रणवां (ड्राइवर) को फरार करवाने, छिपाने, गाड़ी और आर्थिक रूप से मदद करने वालों को पुलिस ने चिह्नित किया और उनकी गिरफ्तारी की है।

थाना पत्रकार कॉलोनी एसएचओ मदन कड़वासरा ने बताया- हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। मुकेश कुमार रणवा (30) पुत्र दुर्गादत्त, दिनेश रणवा (32) (ड्राइवर), पप्पू जाट पुत्र मंगलराम चौधरी (28) और मांगीलाल (28) सवार थे। मुकेश और दिनेश एक ही गांव (ढाणी रणवा, थाना दुधवा खारा, जिला चूरू) के निवासी हैं, जबकि पप्पू जाट और मांगीलाल जयपुर ग्रामीण के रेनवाल के रहने वाले हैं। मुकेश वर्तमान में पुलिस विभाग के निर्भया स्क्वॉड में कॉन्स्टेबल के रूप में जयपुर में तैनात है।

You may have missed