राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं-12वीं का परिणाम जारी: शिक्षा मंत्री ने घोषित किए नतीजे

post 901 (1)

जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्च-मई 2026 परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा तथा शिक्षा मंत्री टॉपर्स से संवाद करेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध RSOS Class 10 Result 2026 या RSOS Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • विद्यार्थी भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

एक कॉल पर मिलेगी स्टेट ओपन स्कूल की जानकारी:-

विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने नई हेल्पडेस्क सेवा शुरू की है। इस सुविधा के माध्यम से प्रवेश, परीक्षा, पाठ्यक्रम और अन्य आवश्यक जानकारियां एक ही नंबर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस पहल से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन मिल सकेगा। साथ ही अभिभावकों की शंकाओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि नई हेल्पलाइन सेवा से ओपन स्कूल से जुड़ने की प्रक्रिया और अधिक सरल व सुविधाजनक बनेगी।