बीकानेर: जहरीले पदार्थ के सेवन से 19 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के राजनेरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ दवा समझकर सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
पुलिस के अनुसार मृतका के भाई शिवलाल पुत्र भंवरलाल जाट ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी 19 वर्षीय बहन छैलू की 20 जून की रात करीब 10 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई।
परिजनों को संदेह है कि युवती ने गलती से घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ पी लिया था, जिसके कारण उसकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। परिजन तत्काल उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कोलायत थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले की जांच एएसआई सहीराम को सौंपी गई हैं।