बीकानेर: कोडमदेसर रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; चार अन्य घायल

post 820 (1)

बीकानेर के कोडमदेसर रोड़ पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कोडमदेसर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। हादसा इतना गंभीर था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।