बीकानेर: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला दर्ज

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुचौर अगुणी निवासी हडमानाराम बिश्नोई ने गुरुवार को पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट के अनुसार, 14 जून की रात करीब नौ बजे आरोपी सचिन उर्फ पप्पू कथित रूप से मुंह ढककर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में घुसा और लोहे के कड़े से हमला कर दिया।
आरोपी पर सोने की चेन तोडने, मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन व सामान ले जाने तथा दुकान में रखी घडिय़ां और चश्मे तोडने का आरोप है।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल पुष्पकुमार को सौंपी गई है।