बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

2

बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

बीकानेर। लगातार बीकानेर में हो रही चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवार्र नयाशहर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 8 जून को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर आभूषण, सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए थानाधिकारी की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए चोरी के सम्बंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए शुभम स्वामी उर्फ नारायण पुत्र राजेश स्वामी और अजय उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया, सुनीता यादव, राजेन्द्र कुमार, अमरङ्क्षसह, विकास शामिल रहें।