बीकानेर में 12वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, चलती कार में आरोपियों ने किया दुष्कर्म
बीकानेर में 12वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, चलती कार में आरोपियों ने किया दुष्कर्म
Crime News: बीकानेर, राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच एक और गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल जा रही 12वीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप का शिकार बनाया गया। मामले में एक आरोपी के वकील होने की जानकारी सामने आई है, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई है।
स्कूल के बाहर घात लगाकर बैठे थे दरिंदे:-
घटना 6 जनवरी की बताई जा रही है। छात्रा रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने मौका पाकर उसे जबरन कार में बैठा लिया और वाहन लेकर फरार हो गए।
चलती कार में की दरिंदगी, दी जान से मारने की धमकी:-
आरोपियों ने छात्रा को घंटों तक सुनसान इलाकों में घुमाया और इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह डर के कारण चुप रही।
ग्रामीणों की सतर्कता से बची पीड़िता:-
जब कार एक गांव के पास से गुजर रही थी, तो संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने पीछा कर कार को रुकवाया, लेकिन भीड़ को देख आरोपी पीड़िता को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
पांच दिन बाद दर्ज हुआ मामला:-
घटना के पांच दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच गंगाशहर सीओ को सौंपी गई है।
आरोपी अब भी फरार:-
घटना के कई दिन बीतने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।