बीकानेर: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से युवक गंभीर घायल, पीबीएम अस्पताल रैफर

post 6

बीकानेर: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से युवक गंभीर घायल, पीबीएम अस्पताल रैफर

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 5 जनवरी की बताई जा रही है। इस मामले में भोजासर फलोदी निवासी निंबाराम ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी का ताऊ का लड़का मनफूल नोखा कस्बे में मौजूद था। इसी दौरान रोडवेज बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में मनफूल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को पहले बागड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed