वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे, फर्जी सबमिशन लेटर भेजे

5

वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे, फर्जी सबमिशन लेटर भेजे

श्रीगंगानगर में वर्क वीजा के जरिए ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवकों से 12 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ की एक वीजा कंसल्टेंसी से जुड़े व्यक्ति ने जनवरी 2025 में कोचिंग सेंटर पहुंचकर युवकों को विदेश भेजने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग समय पर लाखों रुपए ले लिए। बाद में भेजे गए सबमिशन लेटर फर्जी निकले और पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने संपर्क तोड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस अड्डे के पीछे एएनएन इंटरनेशनल कोचिंग सेंटर संचालक नीतिश चलाना पुत्र रमेश चंद्र ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2025 में चंडीगढ़ से सुमित नाम का व्यक्ति उनके पास आया था। उसने खुद को सेक्टर-17 स्थित ईवी वीजा चंडीगढ़ कंपनी का मैनेजर बताया। सुमित ने दावा किया कि उसकी कंपनी वर्क वीजा के आधार पर युवाओं को ऑस्ट्रेलिया भेजती है।