कार से टकराई बाइक, 100 फीट दूर जा गिरे दो युवक, मौत

7

कार से टकराई बाइक, 100 फीट दूर जा गिरे दो युवक, मौत
जयपुर। मालवीय नगर इलाके में सेंट एंसलम स्कूल के पास मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने दोनों घायलों को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के सिर में गहरी चोट लगने से काफी खून बह गया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए दोनों युवकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए। मौके पर पहुंची मालवीय नगर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को जब्त कर ली और कार चालक से पूछताछ शुरू कर दी।

थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रात 11:30 बजे जेएलएन मार्ग की तरफ से गई कार सेंट एंसलम स्कूल वाले कट से घूम रही थी। तभी अपेक्स सर्किल की तरफ से आई बाइक से एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक 100 फीट दूर जाकर गिरे। दोनों के सिर में गहरी चोट लगने से खून बह गया। दोनों युवक उत्तर प्रदेश नंबर की बाइक पर सवार थे, दोनों के पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में बाइक नंबरों के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे है।